पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर एक बार फिर बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI ने खैबर पख्तूनख्वा से इस्लामाबाद की ओर लॉन्ग मार्च शुरू किया है। सरकार और PTI के बीच दो दौर की बातचीत के बावजूद कोई सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद समर्थक सड़कों पर उतर आए। PTI का दावा है कि करीब 2 हजार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू

कर दी गई है और संसद व प्रमुख हाईवे के आसपास कंटेनर लगाकर रास्ते बंद किए गए हैं। करीब 275 किलोमीटर का यह मार्च कई चरणों में इस्लामाबाद की ओर बढ़ेगा। PTI की मांग है कि नेताओं को इमरान खान से मिलने और उनके इलाज के लिए निजी डॉक्टर की अनुमति दी जाए। अब सवाल है कि यह मार्च इस्लामाबाद पहुंचेगा या सरकार इसे रास्ते में ही रोक देगी?