हजारीबाग नगर निगम ने बकाया किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 3 अक्टूबर को नगर निगम क्षेत्र के मतवारी स्थित म्युनिसिपल शॉप की दो दुकानों को लंबे समय से किराया बकाया रहने के कारण सील कर दिया गया। यह कार्रवाई उप नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। सील की गई दुकान संख्या 5 विजय प्रसाद के नाम पर आवंटित थी, जिन पर पांच साल से अधिक समय से करीब 1 लाख 15 हजार रुपये का किराया

बकाया था। वहीं दुकान संख्या 23 निशा सिंह के नाम पर थी, जिन पर आठ साल से अधिक समय से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये का किराया बकाया बताया गया है। नगर निगम ने अन्य बकायादारों को भी अंतिम चेतावनी दी है। 20 हजार रुपये से अधिक या लंबे समय से लंबित बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर अगले 15 दिनों में दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। सीलिंग के बाद आवंटन रद्द कर पुनः लीज की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।
