जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय परिसर में एनसीसी यूनिट के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनसीसी झारखंड 22 बटालियन के कर्नल आर.के. रवि और विशिष्ट अतिथि जी.एम. ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर शंभू कुमार समेत कॉलेज के प्राचार्य विनय कुमार और एनसीसी के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कॉलेज के प्राचार्य विनय कुमार ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति, आत्मविश्वास और सेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। वहीं कर्नल आर.के.

रवि ने एनसीसी के आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने एनसीसी प्रमाणपत्र के जरिए उच्च शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में मिलने वाले अवसरों की भी जानकारी दी। इस दौरान एनसीसी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। छात्रा आलिया परवीन ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

