हजारीबाग में प्रमंडलीय आयुक्त ने बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, आदर्शों को अपनाने की अपीलगांधी जयंती के अवसर पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने हजारीबाग समाहरणालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने प्रमंडलवासियों से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव के विचारों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।

आयुक्त ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ स्वच्छता और विकास से जुड़े अभियानों में लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बापू के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और एक सशक्त एवं बेहतर समाज के निर्माण का आधार हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से गांधी जी के आदर्शों को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया।
