कर्नाटक के बेंगलुरु में बारिश के बीच एक थिएटर में बड़ा हादसा होते-होते बचा। पीण्या स्थित भारती थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक सीलिंग का एक हिस्सा नीचे गिर गया। घटना के वक्त थिएटर के अंदर दर्शक फिल्म देख रहे थे। सीलिंग का हिस्सा गिरने से दो लोगों के मामूली रूप से घायल होने की खबर है। हादसे के तुरंत बाद थिएटर कर्मचारियों ने फिल्म की

स्क्रीनिंग बीच में ही रोक दी। घटना के बाद थिएटर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती तौर पर बारिश के कारण सीलिंग को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
