दिल्ली के झारखंड भवन में पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के साथ बड़ा हादसा होते-होते बच गया। 29 सितंबर की रात परिवार के छह सदस्य लिफ्ट नंबर-2 में फंस गए। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक लिफ्ट में फंसे रहने के दौरान परिवार के कई सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई और कुछ लोग बेहोश हो गए। बाद में सभी को किसी तरह लिफ्ट से बाहर निकाला गया और बसंत विहार के होली एंजिल्स अस्पताल ले जाया गया। घूरन राम के मुताबिक,

लिफ्ट को लकड़ी का डंडा फंसाकर खोला गया और उस समय मौके पर कोई तकनीकी कर्मचारी मौजूद नहीं था। वहीं, भवन से जुड़े सूत्रों के अनुसार लिफ्ट की क्षमता चार लोगों की थी, जबकि उसमें छह लोग सवार थे। हालांकि, लिफ्ट की तकनीकी स्थिति और रखरखाव पर भी सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना के समय पुलिस या फायर विभाग को सूचना नहीं दी गई थी। अब परिवार ने CCTV फुटेज की मांग की है।