शाहिद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में इंटर स्तर पर आज एक दिवसीय ‘आर्ट एंड क्राफ्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय के इंटर प्रथम वर्ष तथा द्वितीय वर्ष के कला और विज्ञान संकाय की सैकड़ों छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने अपनी-अपनी कला में तत्कालीन ज्वलंत विषयों पर पेन और रंगों की कूंची चलाई। मंडाला आर्ट, सोलर सिस्टम, मधुबनी कलाकृति, स्मार्ट सिटी, एसिड रेन, छठ पूजा, नारी सशक्तिकरण, भौतिक स्थलाकृति जैसे विषयों पर एकल तथा समूह बनाकर सुंदर प्रस्तुतियां दीं। वहीं इंटर आर्ट की छात्राओं ने बीते दिनों जमुई जिले में हुई घटना को लेकर आर्ट

कला के माध्यम से सरकार से अपील करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ठोस कदम उठाए, ताकि भविष्य में बिहार के किसी भी जिले के किसी भी कोने में बच्चों तथा महिलाओं के साथ इस तरह की घटना न घटे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह, कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अपर्णा चौधरी, सुजीत सिंह, नीतू सिंह, गुरु अत्रि भारद्वाज, दिव्यानी सिंह सहित सभी शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। मौके पर डॉ. घनश्याम सिंह, रविकांत रंजन, विनय सिंह, शशिलता, सुधा, शिवमुनि राम आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
