ट्रंप का बड़ा ऐलान, AI का नाम बदलकर किया ‘SI’ यानी सुपर इंटेलिजेंस |

ट्रंप का बड़ा ऐलान, AI का नाम बदलकर किया ‘SI’ यानी सुपर इंटेलिजेंस |

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन अब AI की जगह ‘SI’ यानी सुपर इंटेलिजेंस शब्द का इस्तेमाल करेगा। इसके लिए ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। आदेश में कहा गया है कि संघीय सरकार द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली इस तकनीक की क्षमता और संभावनाओं को बेहतर तरीके से दर्शाए।

ट्रंप ने कहा कि इसे आर्टिफिशियल यानी कृत्रिम कहना सही नहीं है, इसलिए इसका नाम सुपर इंटेलिजेंस किया जा रहा है। ट्रंप ने इसे इंटरनेट से भी बड़ी तकनीकी उपलब्धि बताया। इससे पहले ट्रंप AI को लेकर कई तरह के दावों और चिंताओं को खारिज कर चुके हैं। वहीं, ट्रंप ने मार्क जुकरबर्ग, सुंदर पिचाई, एलन मस्क समेत कई टेक दिग्गजों के साथ सुपर इंटेलिजेंस को लेकर बैठक भी की है।