प्रस्तावित एनटीपीसी चट्टीबारियातु साउथ कोल परियोजना को रद्द करने की मांग को लेकर ग्यारह गांवों के हजारों महिला-पुरुषों ने मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रांगण में जोरदार तरीके से धरना-प्रदर्शन किया। यहां पेटो, केरेडारी ओमे, खापिया, कराली, लोयसुकवार, भदईखाप,जोरदाग, चट्टीबारियातु, पगार, बुकरु गांवों के हजारों भू-रैयत बैनर व हाथों में तख्ती लेकर कंपनी वापस जाओ, सीबी साउथ को रद्द करो सहित कई नारे लगाते हुए कृषि फॉर्म मैदान में एकत्र हुए। यहां से रैली की शक्ल में प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे। यहां प्रमुख सुनीता देवी की

अध्यक्षता में सुरेश साव के संचालन में नुक्कड़ सभा की गई। अंत में बीडीओ विवेक कुमार व सीओ बिपिन चंद्र विश्वास को लिखित ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन में प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, जीप सदस्या अनीता सिंह, बालेश्वर कुमार, सुरेश साव, मुखिया कौशल्या देवी, मुखिया अशोक राम, मुखिया महेश प्रसाद साव, वैद्यनाथ महतो, प्रीतम सिंह, रविन्द्र गुप्ता, पंकज साहा, रामेश्वर साव, गुरदयाल साव, रेशमा परविन, सीताराम कुशवाह्य, अयोध्या कुमार, कुलदीप तिवारी, प्रीतम साहू, महावीर साव, शकुंती देवी आदि थे।
