केरल के एर्नाकुलम स्थित फोर्ट कोच्चि में एक ऐतिहासिक हेरिटेज इमारत भीषण आग की चपेट में आ गई। टावर रोड पर मौजूद करीब 200 साल पुराने कोडर हाउस में मंगलवार शाम आग लगी, जिसने देखते ही देखते इमारत के ऊपरी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दिखाई देने के बाद होटल में मौजूद मेहमानों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लाल ईंटों से बनी यह तीन

मंजिला इमारत मूल रूप से 1808 में तैयार की गई थी और कोच्चि की यहूदी विरासत से जुड़ी थी। बाद में इसे लग्जरी बुटीक होटल के तौर पर संचालित किया जा रहा था। साल 1905 में सैमुअल एस. कोडर ने इसे खरीदा और इसका रेनोवेशन कराया था। अधिकारियों को आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। फिलहाल नुकसान का पूरा आकलन किया जा रहा है।