हजारीबाग। विष्णुगढ़ थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहचान छोटू किकुई घोरला (30), निवासी बड़काटांड़ गिरिडीह और रामलाल हासदा (28), निवासी

अलखरी कला विष्णुगढ़ के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार छोटू के खिलाफ पचंबा थाना में कांड संख्या 36/24 दर्ज है। छापेमारी में एसडीपीओ फौजान अहमद सहित कई थानों की पुलिस शामिल रही।