कैमूर जिला के भभुआ प्रखंड कार्यालय में आज मंगलवार को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक में भभुआ बीडीओ अतुल्य कुमार आर्य, बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष सोना चौबे, उपाध्यक्ष मनीष कुमार पटेल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बीस सूत्री समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा.इसमें नरेगा, परिमार्जन,नल-जल योजना, बिजली,स्वास्थ्य,प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे, सदस्यों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और आम लोगों को हो रही परेशानियों को अधिकारियों के समक्ष रखा.वहीं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने उठाए गए मुद्दों पर जानकारी दी और समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.साथ ही,अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का स्थल स्तर पर जायजा लेकर उनका समाधान करने पर जोर दिया गया। नल-जल योजना को लेकर भी चर्चा हुई और लोगों तक नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराने तथा खराब व्यवस्था को दुरुस्त कराने की बात कही गई,वहीं बिजली से संबंधित समस्याओं को दूर करने और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। स्वास्थ्य

विभाग से जुड़ी समस्याओं,सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं और आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं की स्थिति पर भी सदस्यों ने सवाल उठाए.इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में स्वास्थ्य,शिक्षा,बिजली विभाग और सोनहन थाना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.अधिकारियों ने समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की बात कही.बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करना रहा। वही इस दौरान बीस सूत्री के अध्यक्ष सोना चौबे और उपाध्यक्ष मनीष कुमार पटेल ने बताया कि आज बैठक में विश्व स्त्री के सदस्यों द्वारा कई केयोजनाओं के समाधान को लेकर मांग किया गया है. साथ ही इन योजनाओं में लुट घोषित करने वाले अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर जांच कर कार्रवाई की मांग किया गया है। वही भगवा वीडियो अतुल कुमार आर्य ने बताया कि यह बैठक बीस सूत्री के अध्यक्ष सोना चौबे के द्वारा किया गया था, जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य बिजली सहित कई समस्याओं को लेकर बैठक में मुद्दा उठाया गया था जिन्हें जल्द समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह इन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करें ताकि सरकार का सभी महत्वाकांक्षी योजना लोगों तक पहुंच सके।