चंडीगढ़: देर रात धनास इलाके के पास तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से कई बाइक सवार घायल हो गए। सामने आई जानकारी के अनुसार, थार एक युवती चला रही थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल बाइक सवारों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार थार ने कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन को रोक लिया। इस दौरान युवती थार के अंदर बैठी नजर आई और मौके पर मौजूद लोगों से कथित तौर पर बहस और गाली-गलौज करती दिखाई दी। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। हादसे में कितने लोग घायल हुए और घटना की पूरी वजह क्या थी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
