दिल्ली: कांग्रेस कार्यसमिति यानी CWC की बैठक इंदिरा भवन में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक

की अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। बैठक में चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पार्टी की मांग और आगामी चुनावों की तैयारियों से जुड़े विषयों पर भी विचार किया गया।