पाकुड़। जिला प्रशासन व परिवहन विभाग ने डीसी आवास चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया। नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी ने किया। जांच में बिना हेलमेट के 36 चालकों पर 36 हजार, बिना नंबर प्लेट के 19 वाहनों पर 9,500, बिना लाइसेंस के 3 पर 15 हजार,

नशे में वाहन चलाने पर 10,500 और बिना सीट बेल्ट के 2 पर 2 हजार जुर्माना लगाया गया। कुल 75 हजार जुर्माना वसूला गया। संशोधित साइलेंसर वाले दो दोपहिया जब्त किए गए।
