चौपारण। सिंघरावां मोड़ के पास वैष्णवी ज्वेलर्स में शुक्रवार देर रात छह नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की। अपराधी सीढ़ी के सहारे घर में घुसे और संचालक राजेश कुमार के पुत्र निखिल की कनपटी पर पिस्टल रखकर परिवार को बंधक बना लिया। करीब एक घंटे तक लूटपाट कर

अपराधी 10-15 लाख के सोने-चांदी के जेवर और दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया गया। सूचना पर बरही डीएसपी राधा प्रेम किशोर और चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।