वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल पर अकेले थे। शाम के समय वह छत पर पहुंचे और कुछ देर बाद नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें सर्वोदय

अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कमरे से एक इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर भी बरामद हुआ। पुलिस शरीर पर मिले चोट के निशानों और छत से गिरने की घटना की कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दी गई है।
