अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। व्हाइट हाउस की ओर से शेयर किए गए वीडियो में दोनों नेता एक साथ हंसते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑटोपेन का जिक्र करते हुए टिप्पणी की, जिस पर शी जिनपिंग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ऑटोपेन एक ऐसी मशीन है, जिससे किसी व्यक्ति के हस्ताक्षर की हूबहू नकल तैयार की जा सकती है। ट्रंप पहले

भी बाइडेन के कथित ऑटोपेन इस्तेमाल को लेकर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी कर चुके हैं। इससे पहले शी जिनपिंग के अमेरिका पहुंचने पर उनके स्वागत के दौरान आसमान में अमेरिकी सैन्य विमान भी नजर आए थे। तेज आवाज के दौरान ट्रंप ने अपनी आंखें बंद कर ली थीं, जबकि शी शांत खड़े रहे। शी 24 सितंबर को करीब 11 साल बाद अमेरिका पहुंचे थे, जहां ट्रंप ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
