एसपी अनुदीप सिंह ने मालपहाड़ी ओपी का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के निपटारे के निर्देश |

एसपी अनुदीप सिंह ने मालपहाड़ी ओपी का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के निपटारे के निर्देश |

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह मालपहाड़ी ओपी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना में दर्ज महत्वपूर्ण अभिलेखों को दुरुस्त करने तथा सभी रिकॉर्ड को अपडेट रखने का निर्देश दिया। सभी शाखाओं में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए।

थानों में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान की गुणवत्ता एवं त्वरित अनुसंधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही लंबित वारंट एवं कुर्की-जब्ती के मामलों में अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

एसपी ने पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की और सभी को अपने क्षेत्र में मुस्तैदी से ड्यूटी करने, जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।