खगड़िया में NH-31 पर अहले सुबह नेपाल से गया जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया

और देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई
