हजारीबाग। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाबूगांव कोर्रा सहित कई स्थानों पर सामूहिक गायन किया गया। “नमामि भारतम्” कार्यक्रम के तहत पूर्वाह्न 11 बजे एक स्वर, एक ताल में गायन हुआ। इंटर साइंस कॉलेज, आर्ष कन्या विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय चंदवार और गोपाल शिवांगन शिव मंदिर सखिया में भी कार्यक्रम हुआ।

करीब 2000 लोगों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार बंसल ने कहा कि देशभर में एक साथ हुए इस कार्यक्रम से गिनीज बुक में नाम दर्ज होगा। सचिव राम बहादुर सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण हथियार बना था।

