बिहार के समस्तीपुर से लड़की के साथ अभद्रता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर बांध इलाके का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक लड़की को परेशान करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर चार युवकों को गिरफ्तार किया है और मामले में FIR दर्ज की गई है।

कर्पूरीग्राम थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष नीतू कुमारी के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब का है और घटना की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं। पुलिस ने कहा है कि वीडियो की तारीख और पूरी घटना की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं, इससे पहले जमुई में भी लड़की के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।