नई दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जमीयत के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने की। बैठक में देश की मौजूदा स्थिति, धार्मिक स्वतंत्रता, मौलिक अधिकारों और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। संगठन ने विभिन्न राज्यों में प्रशासन की कार्रवाइयों, मॉब लिंचिंग और मस्जिदों-मदरसों से जुड़े मामलों पर चिंता

जताई। बैठक में तय किया गया कि इन मुद्दों को संवैधानिक और कानूनी मंचों पर उठाया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा जाएगा और प्रभावित लोगों की शिकायतें उनके सामने रखने की बात कही गई है। मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि जमीयत संवैधानिक और लोकतांत्रिक माध्यमों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयास जारी रखेगी। बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से कार्यसमिति के सदस्य शामिल हुए।