नई दिल्ली में बाबा रामदेव और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई, जिसके बाद उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर हो गई हैं और अब कोई विवाद नहीं है। इसी के साथ पतंजलि फूड्स की ओर से बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दायर 50 करोड़ रुपये के मानहानि के दावे को भी वापस लेने की बात सामने आई है। दरअसल, कुछ दिन पहले बृजभूषण शरण सिंह ने एक कार्यक्रम में पतंजलि के

उत्पादों और घी की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद पतंजलि की ओर से कानूनी कार्रवाई की गई थी। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि के खिलाफ कई भ्रांतियां फैलाई गईं और बृजभूषण से मुलाकात के बाद उनकी गलतफहमी दूर हो गई। दोनों पक्षों ने अब विवाद खत्म होने की बात कही है।