जामुड़िया के सोनपुर गांव में मंगलवार सुबह एक गृहिणी का झुलसा हुआ शव घर के भीतर मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पम्पा मंडल के रूप में हुई है। वह पांडवेश्वर क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस नेता नरोत्तम मंडल उर्फ निताई की पत्नी थी। घटना के बाद पुलिस ने नरोत्तम मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ससुराल के घर में पम्पा मंडल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर जामुड़िया थाने की केंदा

फांड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति नरोत्तम मंडल को हिरासत में लिया है। हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस आत्महत्या समेत हत्या के संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस के अनुसार, मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही घटना को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।