कैमूर। जमुई में नाबालिग किशोरी के साथ हुई घटना ने पूरे बिहार को झकझोर दिया है। इस मामले पर बिहार सरकार के एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने सख्त रुख अपनाया है। कैमूर पहुंचे मंत्री ने कहा कि घटना बेहद पीड़ादायक है और पूरा बिहार मर्माहत है। उनके पास इस घटना को लेकर कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मंत्री के अनुसार पुलिस ने तीन

आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है और घटना में शामिल कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।