पश्चिम बंगाल में स्थानीय मछुआरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर तीस्ता नदी में बह रहे हाथी के एक बच्चे की जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, हाथी का बच्चा गाजोलडोबा के पास तीस्ता नदी के तेज बहाव में बह गया था और कई किलोमीटर दूर जाकर मिला। हाथी के बच्चे को नदी में फंसा देखकर स्थानीय मछुआरे तुरंत उसके बचाव में जुट गए। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद

हाथी के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला और वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग की निगरानी में हाथी के बच्चे की देखभाल की गई। बाद में उसे उसकी मां से मिला दिया गया। रेस्क्यू का यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर चर्चा में है। स्थानीय लोगों के इस साहसिक प्रयास की सराहना की जा रही है, क्योंकि समय रहते रेस्क्यू नहीं होने पर तेज बहाव में हाथी के बच्चे की जान को खतरा हो सकता था।
