संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर न्यूयॉर्क में पहली V4 Plus India विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य के विदेश मंत्रियों के साथ हिस्सा लिया। यह बैठक V4 यानी विसेग्राद ग्रुप की मौजूदा अध्यक्षता कर रहे स्लोवाकिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य भारत और मध्य यूरोप के इन चार देशों के बीच सहयोग और संवाद को आगे बढ़ाना रहा। बैठक के दौरान क्षेत्रीय

और वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ आपसी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। V4 में पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य शामिल हैं। पहली V4 Plus India बैठक का आयोजन संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र के दौरान दोनों पक्षों के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।