हजारीबाग। चुरचू प्रखंड के बिरहोर टोला नगरी में अर्थ एक प्रयास एवं स्वास्थ्य केंद्र चुरचू के संयुक्त सहयोग से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बिरहोर समुदाय के लोगों का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। डॉक्टरों की टीम, ANM, GNM और स्वास्थ्यकर्मियों ने परामर्श दिया और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। गंभीर समस्या वाले

मरीजों को हजारीबाग अस्पताल में आगे की जांच की सलाह दी गई। अर्थ एक प्रयास की टीम सना, विकास, रवि, अर्शी और ऋषि ने सक्रिय सहयोग दिया। आयोजकों ने कहा वंचित समुदायों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी है।
