हजारीबाग। सदर प्रखंड अंतर्गत नगमा पंचायत के मुखिया विनय कुमार मेहता ने पंचायत में संचालित सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। मुखिया ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को पक्का मकान देने, जल-नल योजना से पेयजल पहुंचाने

और सड़क निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आवागमन सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा पंचायत के विकास में ग्रामीणों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

