जी हां आज दिनांक 19 सितंबर दिन शनिवार को , संविधान बचाओ समिति के बैनर तले धनबाद के जिला परिषद मैदान से एक आक्रोश रैली निकाली गई,जिसमें विपक्ष के सभी दल के नेता शामिल थें। वैसे इनका मुद्दा तो UGC को लागू करवाना, आरक्षण बचाना और सवर्णो का विरोध करना था लेकिन इनके वक्तव्यों में मनुवादी, संविधान, और केंद्र सरकार विरोधी भाषण ही सुनाई

दिया इस रैली में करीब एक सौ की संख्या में महिला पुरुष दिखाई दे रहे थे कुछ महिलाओं को तो यह भी पता नहीं था कि उन्हें वहाँ क्यों लाया गया है। कुछ बुद्धिजीवियों ने कहा कि मोदी और भाजपा के लोग मनुवादी विचार धारा से देश को चलाना चाहते हैं लेकिन ये पूछने पर कि यूजीसी कानून लाया कौन कौन पर चुप्पी साध लिया गया। खैर इंद्र देव के पहल के साथ यानि वर्षा के साथ ही इनका कार्यक्रम समाप्त हुआ।

