होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों एवं भर्ती समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया की अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी चरणों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक उपरांत उपायुक्त

ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ सिद्धू-कान्हू मैदान का निरीक्षण भी किया। इस दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न इवेंट्स को ध्यान में रखते हुए मैदान की उपलब्ध सुविधाओं,आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

