झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मिहिजाम के भगा में आयोजित वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भगा में हर साल होने वाले इस ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल होना अब उनके लिए एक परंपरा बन गया है। उन्होंने कहा कि व्यस्तता और अन्य कार्यक्रमों के बावजूद वह यहां आने की कोशिश करते हैं। डॉ. अंसारी के मुताबिक, क्षेत्र के युवा और कार्यकर्ता उन्हें लगातार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। उन्होंने कहा कि

बड़ी संख्या में लोग उनके पहुंचने का इंतजार करते हैं। डॉ. अंसारी ने लोगों के इस प्यार, भरोसे और अपनापन को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच रहना और उनके सुख-दुख में साथ खड़ा होना उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने टूर्नामेंट को सफल बनाने वाली आयोजन समिति के सभी युवा सदस्यों का आभार जताया।

