पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के नाम और पुराने चुनाव चिह्न को लेकर दोनों गुटों के लिए नए विकल्प तय किए हैं। इसी बीच नंदीग्राम से ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया। इसके बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठाए। ममता ने इसे लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन बताया और कई गंभीर आरोप लगाए। नंदीग्राम सीट इसलिए भी अहम है, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को यहां शुभेंदु अधिकारी से हार मिली थी।

