पूजा से पहले पाकुड़-सोनाजोड़ी सड़क की होगी मरम्मत : उपायुक्त |

पूजा से पहले पाकुड़-सोनाजोड़ी सड़क की होगी मरम्मत : उपायुक्त |

पाकुड़। जिले की जर्जर सड़कों को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने राहत का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि बरसात खत्म होने के बाद पूजा से पहले पाकुड़ से सोनाजोड़ी होते हुए तोड़ाई तक सड़क की मरम्मत प्राथमिकता से कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि हिरणपुर-पाकुड़ सड़क और पाकुड़ बाईपास के भूमि अधिग्रहण व मुआवजा प्रक्रिया लगभग पूरी है, इसके बाद निर्माण में तेजी लाई जाएगी। इस वर्ष के अंत तक सड़क निर्माण काफी हद तक पूरा करने का लक्ष्य है। अनावश्यक बंपरों के सवाल पर DTO को निर्देश दिया गया। सोनाजोड़ी सदर अस्पताल के पास बने तीन बंपरों में से दो हटाकर एक रखने को कहा गया है, जिससे मरीजों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी।