बांस कला प्रशिक्षण शुरू, 27 महिलाओं को मिलेगा हुनर |

बांस कला प्रशिक्षण शुरू, 27 महिलाओं को मिलेगा हुनर |

हजारीबाग। मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की टूलकिट वितरण योजना के तहत कटकमसांडी प्रखंड के उलांज में बांस कला प्रशिक्षण शुरू हुआ। आयोजन NEEDS संस्था कर रही है।

15 दिवसीय प्रशिक्षण में SC-ST वर्ग की 27 महिलाओं को बांस कला के औजारों की टूलकिट और कच्चा माल दिया गया। मास्टर ट्रेनर द्वारा मोढ़ा, पाइनएप्पल लैंप, यूटिलिटी बॉक्स सहित विभिन्न हस्तशिल्प उत्पाद बनाना सिखाया जाएगा।

बोर्ड द्वारा NEEDS को 90 प्रतिशत अंशदान पर मशीन और टूलकिट उपलब्ध कराई गई है। संस्था का जिले में यह चौथा प्रशिक्षण है। इससे पहले दारू के मोकतमा और ईचाक के हदारी, औलौंजाखुद में प्रशिक्षण हो चुका है। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को वर्क ऑर्डर, आर्टिजन कार्ड और विपणन में सहयोग दिया जाएगा।