हजारीबाग। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त कार्यालय में शुक्रवार को आयुक्त विजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हिंदी दिवस सप्ताह समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि संत कोलंबा कॉलेज के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विजयकांत दुबे रहे।
आयुक्त ने कहा कि हिंदी के व्यापक प्रयोग और उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। कार्यालयीन कार्यों और डिजिटल माध्यमों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए।

डॉ. दुबे ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक चेतना और भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। हिंदी का विकास लंबी साहित्यिक परंपरा से हुआ है।
समारोह में डॉ. प्रमिला गुप्ता की पुस्तक ‘आम्रपाली’ का विमोचन भी हुआ। गोपाल शरण गुप्ता, बलदेव पांडेय, शकील पाठक सहित कई साहित्यकारों ने कविता और गजल प्रस्तुत की। सचिव सुजाता कुजूर, उपनिदेशक प्रियंका श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

