पाकुड़। एसपी कार्यालय में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी हुई। अध्यक्षता एसपी ने की। बैठक में DYSP, SDPO, इंस्पेक्टर, थाना-ओपी प्रभारी, अपर लोक अभियोजक और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने गणेश चतुर्थी विसर्जन और आगामी त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता और संवेदनशील स्थलों पर निगरानी का निर्देश दिया। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को कहा। अगस्त में 94 मामले दर्ज हुए, 124 का निष्पादन हुआ। लंबित कांडों के त्वरित

निष्पादन, POCSO मामलों को समय पर निपटाने, IT और NDPS एक्ट में तेजी और वारंट-कुर्की में 50 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को कहा गया। सड़क दुर्घटना रोकने के लिए DTO के साथ वाहन जांच, हेलमेट, सीट बेल्ट, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और ड्रंक एंड ड्राइव पर अभियान चलाने का निर्देश दिया। e-DAR में एंट्री और अपराधियों को CCA, निगरानी व गुंडा पंजी में दर्ज करने का भी निर्देश दिया गया।
