पाकुड़। रेलवे मैदान में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के गणपति महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का संगम दिखा। सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही, शाम को महाआरती और महाप्रसाद वितरण हुआ। सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन एसडीओ साइमन मरांडी, SDPO कुमार गौरव, डीबीएल के ब्रजेश कुमार, वार्ड पार्षद निभा देवी, ERMU अध्यक्ष अखिलेश चौबे

सहित अतिथियों ने किया। नृत्य प्रतियोगिता में कोलकाता, मालदा, रामपुरहाट, भागलपुर, साहिबगंज से कलाकारों ने हिस्सा लिया। कोलकाता के निर्णायक उज्ज्वल हालदार और शंकर लाल साहा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। छोटे बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। संचालन अनिकेत गोस्वामी ने किया। आयोजन में हिसाबी राय, संजय राय, रणजीत राम, निर्भय सिंह सहित समिति के सदस्यों की भूमिका रही।

