उत्तर प्रदेश के अमरोहा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि श्मशान घाट ही जंग का मैदान बन गया। घटना गजरौला क्षेत्र के तिगरी गंगा धाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद ने

हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। आरोप है कि लोगों ने चिता की लकड़ियां उठाकर एक-दूसरे पर हमला किया। हंगामा इतना बढ़ गया कि लोग अंतिम संस्कार छोड़कर आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।

