हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड में सांसद खेल महोत्सव-2026 के तहत आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में खेला गया। पुरुष वर्ग के फाइनल में नवादा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फतहा की टीम को 2-0 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालिका वर्ग में जमुआरी की टीम विजेता बनी। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ बीजेपी जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने किया। समापन समारोह में

समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। मुकाबले के बाद मैदान में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और नाच-गाने के साथ खिलाड़ियों की जीत का जश्न मनाया। आयोजकों ने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने का बेहतर माध्यम है। टूर्नामेंट के जरिए नशामुक्त हजारीबाग और नशामुक्त भारत का संदेश दिया गया।
