विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में 13 सितंबर को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने की। गोष्ठी में अभिभावकों ने विभागीय व्यवस्था, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर संतोष जताया। अभिभावकों ने विद्यार्थियों के करियर निर्माण के लिए नियमित करियर काउंसलिंग की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। साथ ही अभिभावकों के मोबाइल नंबर विभाग में रखने और

जरूरत पड़ने पर विद्यार्थियों की प्रगति को लेकर सीधे बातचीत करने की बात कही गई। कुछ अभिभावकों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद बच्चों की पढ़ाई जारी रखने और विभाग से मिल रहे सहयोग की सराहना की। वहीं, सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थी के अभिभावक ने बच्चों की कमियों को चिन्हित कर उन्हें दूर कराने की अपील की। प्राध्यापक डॉ. अजय बहादुर सिंह ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। शोधार्थियों और विभागीय सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

