स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर उपायुक्त ने जिले के 19 वर्षों के सफर को रेखांकित करते हुए कहा कि विगत 19 वर्षों में रामगढ़ जिले ने कड़ी मेहनत और सतत प्रयास के बल पर पूरे राज्य में अपनी एक नई और विशिष्ट पहचान स्थापित की है। हाल के समय में रामगढ़ जिला राज्य स्तर पर विकास के विभिन्न मानकों में प्रथम स्थान हासिल करने में सफल रहा है। जिला प्रशासन

इस उपलब्धि और शीर्ष स्थान को बनाए रखने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।इस अवसर पर उपायुक्त ने जिले के नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामगढ़ जिले के सर्वांगीण विकास में आप सभी जिला वासियों की सह भागिता सबसे महत्वपूर्ण है। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

