अंडाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबहाल आउट पोस्ट क्षेत्र के प्योर जामबाद निवासी संदीप बाउरी पिछले करीब 24 घंटे से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, काफी तलाश के बावजूद संदीप का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि प्योर जामबाद स्थित पोखर में डूबने के कारण उनके साथ यह घटना हुई हो सकती है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएमजी (Disaster Management Group) की टीम पहुंची और पोखर में तलाश अभियान शुरू किया

गया। टीम द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है। वहीं, पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।संदीप के लापता होने से परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है। इस दौरान संदीप बाउरी की भाभी ने घटना को लेकर अपनी बात रखते हुए बताया कि संदीप के लापता होने के बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है और सभी लोग उनके सुरक्षित मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।फिलहाल डीएमजी टीम द्वारा पोखर में संदीप की तलाश जारी है। पुलिस और स्थानीय लोगों की नजर भी खोज अभियान के परिणाम पर टिकी हुई है।

