हजारीबाग के विष्णुगढ़-बगोदर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-522 पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। चलानिया जंगल के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराई। हादसे में कार चालक प्रकाश साव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विष्णुगढ़ निवासी परमेश्वर साव के 35 वर्षीय पुत्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, प्रकाश साव कार से

विष्णुगढ़ से बगोदर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चलानिया जंगल के पास कार अनियंत्रित होकर जंगल में घुस गई और पेड़ों से टकरा गई। कार के क्षतिग्रस्त हिस्सों को देखकर पीछे से किसी भारी वाहन की टक्कर की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

