हजारीबाग शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर में भादो अमावस्या के अवसर पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंगला आरती, दादी के अलौकिक श्रृंगार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शाम को 13 सुहागन महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में दीपों की थाली

लेकर दादी की महाआरती की। एक साथ जलते दीपों और भजनों की स्वर लहरियों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। महाआरती के बाद देर शाम तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिर कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भक्तों का आभार जताया।

