हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कोयला वाहन और एंबुलेंस के बीच टक्कर हो गई। हादसा फतह सेओदरना जाने वाली सड़क पर हुआ। टक्कर में एंबुलेंस चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। फिलहाल अस्पताल में चालक का इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी के कोयला वाहन और एंबुलेंस के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसे में अन्य किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

