खबर पाकुड़ से है, जहां मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के बरहाबाद गांव में चोरी के आभूषण रखने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को मंगल हांसदा के घर से सोने और चांदी के जेवर चोरी होने की शिकायत मिली थी। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने ग्रामीणों

द्वारा पकड़े गए दो संदिग्धों से पूछताछ की। गिरफ्तार युवकों की पहचान बबलू दुद्दू और लखन राय के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर करीब 200 ग्राम का चांदी जैसा आभूषण और करीब 8.5 ग्राम का सोने का पानी चढ़ा आभूषण बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

