यमन के पश्चिमी तटीय इलाके ताइज़ और हुदैदा प्रांत में हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकारी बलों के बीच संघर्ष तेज होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक हूती बलों ने खालिद बिन वालिद कैंप और आसपास के रणनीतिक इलाकों में बढ़त बना ली है। कैंप में मौजूद सऊदी समर्थित लड़ाकों को भारी दबाव और घेराबंदी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद बड़ी संख्या में

सैनिकों के पीछे हटने की बात सामने आई है। हूती समर्थित मीडिया और टेलीग्राम चैनलों में 200 से ज्यादा सैनिकों को बंदी बनाए जाने का दावा करते हुए इसे बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण बताया जा रहा है। हालांकि, दूसरी ओर कुछ सऊदी और अंतरराष्ट्रीय सैन्य विश्लेषक इसे भारी गोलाबारी के बीच बड़े पैमाने पर सैनिकों की वापसी और कैंप के हाथ से निकलने की घटना बता रहे हैं। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

