इंडोनेशिया के सक्रिय अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी के पास एक स्पीडबोट के लापता होने से हड़कंप मच गया है। स्पीडबोट में सवार आठ लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है, जिनमें पांच पत्रकार भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। हालांकि, समुद्र में खराब मौसम और ज्वालामुखी से निकल रहा धुआं सर्च ऑपरेशन

में बड़ी चुनौती बन रहा है। बचाव दल लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी फिलहाल अलर्ट लेवल-3 पर है। ज्वालामुखी क्षेत्र में गतिविधियां जारी रहने के कारण सुरक्षा एजेंसियां बेहद सावधानी के साथ सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। लापता लोगों की स्थिति को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

